मानव शरीर के बारे मे 20 रोचक तथ्य 🤔😮😯

अगस्त 11, 2021

मानव शरीर एक बहुत ही जटिल ढांचा है, जिसमें तरह-तरह के अंग और अकल्पनीय चीजें हमेशा होती रहती हैं। वैज्ञानिक भी आज तक मानव शरीर को नहीं समझ पाए हैं और इस पोस्ट में हम आज मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे। 

पसंद आए तो सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। 

[[ यह लेख भी पढ़े ]]

1. क्या है क्रिकेट में एक बॉल पर सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड😮

मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य

    1. क्या आप जानते है मानव शरीर हर सेकंड ढाई करोड़ नई कोशिकाएं बनाता है। 
    2. आपने बड़े-बड़े कैमरे देखे होंगे लेकिन मानव की आंख आज भी एक करोड़ रंगों में बारीकी से अंतर पहचान सकती है और ऐसा कोई कैमरा नहीं है। 
    3. हमारी नाक प्राकृतिक एयर कंडीशनर है क्योंकि यह चाहे आप गर्म इलाके में रहो चाहे ठंडे इलाके में आपके फेफड़ों तक हवा हमेशा सामान्य तापमान में ही पहुंचेगी। 
    4. मानव शरीर का सबसे कठोर अंग दांत होते हैं यह चट्टान से भी ज्यादा कठोर होते हैं लेकिन जैसे मानव के शरीर के दूसरे अंग अपनी मरम्मत खुद कर लेते हैं वैसे ही दांत अपनी मरम्मत नहीं कर पाते हैं। 
    5. आंखों में नमी बनाए रखने के लिए पलक झपकते हैं लेकिन क्या आपको पता है पुरुषों की तुलना में महिलाएं दोगुना पलक झपकाती हैं। 
    6. मानव के सो जाने के बाद भी उसका दिमाग सक्रिय रहता है यदि दिमाग असक्रीय हो जाए तो इंसान मर जाता है। 
    7. हिचकी के पीछे हमारे देश में अलग ही भ्रांतियां है, लोग मानते है की जब कोई याद करता है तो हिचकी आती है। लेकिन क्या आप जानते है पुरुषों से ज्यादा हिचकी महिलाओं को ही आती है। 
    8. मानव की हड्डियां कैल्शियम से बनी होती हैं और यह 60 साल की उम्र के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है। वर्तमान में तो यह 40 की उम्र के बाद ही कमजोर पड़ जाती हैं। 
    9. मानव शरीर की रक्त वाहिकाएं लंबी होती हैं यह तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इतनी लंबी होती हैं कि पृथ्वी को भूमध्य रेखा से चार बार घेर सकती हैं।
    10. क्या आप जानते हैं मानव की छींक 100 मील प्रति घंटे रफ्तार की होती है अगर आप छींक को रोकने की कोशिश करते हैं तो आप की मृत्यु भी हो सकती है। 
    11. एक समय आने पर मानव शरीर के सभी अंग बढ़ना रुक जाते हैं लेकिन नाक और कान मानव शरीर के ऐसे अंग है जो उम्र भर बढ़ते रहते हैं। 
    12. औसत मनुष्य के दिमाग का वजन 1 किलो 300 ग्राम होता है। 
    13. आपने कई बार छीका होगा लेकिन आप आंख बंद करके कभी नहीं छींक सकते। 
    14. मानव शरीर में त्वचा सबसे बड़ा अंग है लेकिन क्या आपको पता है ये पूरी जिंदगी में अपने आप को 900 बार बदल लेती है।
    15. औरत पुरुषों से ज्यादा जीती है, क्योंकि औरतों को रोग प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों से ज्यादा होती है। 
    16. इंसान के अंगूठे का नाखून सबसे धीमी और बीच की उंगली का नाखून सबसे तेज बढ़ता है।
    17. इंसान का शरीर अनेक मांसपेशियों से बना होता है लेकिन इंसान के शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ होती है। 
    18. अगर आप किसी को गुदगुदी करते हैं तो बहुत हंसी आती है लेकिन आप खुद को गुदगुदी नहीं कर सकते। 
    19. पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवो में मानव एकमात्र ऐसा जीव है जो सीधी लखीर खींच सकता है। 
    20. फेफड़े मनुष्य के शरीर का प्रमुख अंग होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है मनुष्य कब दायां फेफड़ा बाएं फेफड़े से बड़ा होता है। 
    अगर आपको यह रोचक तथ्य पसंद आए तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

    [[ गूगल न्यूज फोलो ]]

    knowledge by nishu Google news

    मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य लेख के बारे में सामान्य बाते

    [[ अपील ]]

    इस लेख को विद्यार्थी और अन्य लोगो के लिए जानकारी के उद्देश्य से बनाया गया है,इसमें कुछ कमियां हो सकती हैं। जिन्हें आप कमेंट में बता कर हमारी मदद कर सकते हैं। और अपने सवाल कमेंट में कुछ सकते है। 

    [[ यह लेख भी पढ़े ]] 👇

    [[ संदर्भ ]]

    Post Advertisement
    Post Advertisement