25 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

अगस्त 12, 2021

25 जुलाई के दिन इतिहास में क्या क्या घटित हुआ और नौकरी की तैयारी करने वाले और विद्यार्थियों के लिए क्यो है 25 जुलाई का दिन खास आए जानते है 25 जुलाई के कुछ राज। 

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ|25 जुलाई का इतिहास|25 जुलाई को जन्म और मृत्यु

25 जुलाई 1689 को फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण करने की घोषणा की।

25 जुलाई 1759 को 7 साल युद्ध के बाद ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच से पोर्ट नियाग्रा पर कब्जा कर लिया। 

25 जुलाई 1813 को भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित की गई। 

25 जुलाई 1814 को नियाग्रा फॉल से युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया। 

25 जुलाई 1837 को इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ का पहली बार सफलता पूर्वक स्तेमाल किया गया।

25 जुलाई 1854 को वाल्टर हंट नमक व्यक्ति को पेपर शर्ट कॉलर का पेटेंट मिला।

25 जुलाई 1894 को चीन पर जापान ने आक्रमण किया।

25 जुलाई 1909 को बार्सिलोना में श्रमिक विद्रोह आरंभ हुआ।

25 जुलाई 1917 को कनाडा सर रोबर्ट बोर्डेन ने अस्थाई रूप से पहला आयकर पेश किया।

25 जुलाई 1929 को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।

25 जुलाई 1938 को फलस्तीन की एक मंडी में दो बंब विस्फोट से 200 के लगभग लोग मारे गए।

25 जुलाई 1940 को जनरल हेनरी गुइसान ने जर्मन आक्रमण का विरोध करने के लिए स्विस सेना को आदेश दिया और आत्मसमर्पण को अवैध बनाने की घोषणा की।

25 जुलाई 1957 को वाटरलू विश्वविद्यालय की स्थापना कनाडा में की गई। 

25 जुलाई 1963 को सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि हुए जो अमेरिका रूस और ब्रिटेन के बीच हुई।

25 जुलाई 1973 को सोवियत रूस अंतरिक्ष यान मार्स 5 का परीक्षण किया। 

25 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने। 

25 जुलाई 1978 को दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु का जन्म हुआ। पहली आईवीएफ शिशु का नाम लुईस ब्राउन था और वो इंग्लैंड में जन्मी। 

25 जुलाई 1982 को जेल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 1987 को रंगास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 1992 को शंकर दयाल शर्मा देश के नवे राष्ट्रपति चुने गए।

25 जुलाई 1994 को जॉर्डन और इजरायल के प्रधानमंत्री ने मिलकर वॉशिंगटन में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और 46 वर्षों से चल रही उसकी समाप्ति की।

25 जुलाई 1997 को के आर नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2000 को फ्रांस का एक विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मौत हो गई। 

25 जुलाई 2001 को मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2004 को पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के तीन सहयोगियों को रिहा कर दिया।

2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

25 जुलाई 2017 को गुजरात में आई बाढ़ से 70 से ज्यादा लोग मारे गए।

25 जुलाई 2019 को ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के तीन नेताओं को अपनी कैबिनेट में शामिल किया।

25 जुलाई 2019 को स्केल फुट घोंघा गहरे समुद्र में खनन के कारण लुप्त आए प्रजातियों में पहली प्रजाति बनी।

25 जुलाई 2020 को भारत में कोरोना का आंकड़ा 1300000 के पार पहुंचा और 14 घंटे में करीब 50000 मरीज बढ़े।

25 जुलाई के लेख के बारे में

अपील

हो सकता है इस लेख में कुछ कमियां हो या ये अपडेटेड न हो इसलिए कमेंट में अपनी राय जरूर दे।ये लेख विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

यह लेख भी पढ़े

संदर्भ

Post Advertisement
Post Advertisement