जूनागढ़ किला, बीकानेर

जुलाई 31, 2021

जूनागढ़ दुर्ग राजस्थान के ऐतिहासिक शहर बीकानेर में स्थित है, इसका निर्माण 1589 से 1594 ईस्वी में बीकानेर के शासक राय सिंह ने करवाया था। जूनागढ़ किले को राजस्थान का ताज और धरती का जेवर भी कहा जाता है। पहले इस किले को चिंता मणि किले के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर जूनागढ़ दुर्ग कर दिया गया।

नोट - आप चाहे तो वीडियो देखे अन्यथा अपनी पसंदीदा जानकारी टेबल ऑफ कंटेंट से पढ़ सकते हैं। और आप सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। 

जूनागढ़ किला, बीकानेर

उपनामधरती का जेवर,चिंतामणि

निर्माण वर्ष1589-1594
निर्माण किसने करायारायसिंह
कहां पर है?बीकानेर
निर्माताकरण चंद
किससे बनायालाल बलुआ पत्थर, संगमरमर
किले में धार्मिक स्थानहिंदू,जैन
नाम परिवर्तन20 वी शताब्दी

जूनागढ़ किले में प्रमुख महल और मंदिर

राजस्थान के जूनागढ़ किले में अनेक महल स्थित हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। जिनमें प्रमुख बादल महल, फूल महल, गंगा महल, चंद्र महल, अनूप महल है। जिन्हें देखने लोग दूर दूर से आते है। और जूनागढ़ किले में कई भव्य मंदिर भी है जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। 

बादल महल जूनागढ़

राजस्थान के किले इलाके में बना जूनागढ़ किला यदि आप गर्मी में घूमने जाएंगे तो आप पसीने में तरबतर हो जाएंगे लेकिन इसी बीच आपको बादल महल दिखेगा और उसके झरोखों से ठंडी हवा आपके मन को तृप्त कर देगी। बादल महल का निर्माण कई किलो में करवाया गया था क्योंकि राजस्थान में बारिश बहुत कम होती थी जिसके कारण बारिश का आनंद लेने के लिए राजा महाराजा बादल महल का निर्माण करवाया करते थे। 

गंगा महल जूनागढ़ 

गंगा महल गंगा सिंह जी द्वारा बनवाया गया, गंगा सिंह ने गंगा महल 20 वी शताब्दी में बनवाया। गंगा महल में एक संग्रहालय है जिसे गंगा हॉल के नाम से जाना जाता है। गंगा महल में द्वितीय विश्व युद्ध के निशान हथियार और हवाई जहाज सुरक्षित मौजूद है। 

फूल महल जूनागढ़ 

फूल महल का निर्माण राय सिंह ने करवाया था और यह किले का सबसे प्राचीन महल माना जाता है। सात घोड़ों पर सवार सूर्य देव की संगमरमर की मूर्ति फूल महल की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इसमें चीनी महिलाओं के चित्र के साथ साथ कला और स्थापत्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। 

चंद्र महल जूनागढ़ 

यह एक शयन कक्ष था, इस किले का सबसे भव्य कमरा माना जा सकता है। इसमें देवी देवताओं की मूर्ति सोने से बनवाई गई हैं, और कांच किस तरीके से लगाए गए हैं कि राजा सोते समय देख सके कि कौन उसके कमरे में प्रवेश कर रहा है। 

अनूप महल जूनागढ़ 

इस महल का निर्माण राजा अनूप सिंह ने करवाया इसीलिए इसका नाम अनूप महल रखा गया। और यही महल है जिसमें राजाओं का राज तिलक किया जाता था। 

लालगढ़ महल जूनागढ़ 

लाल पत्थरों से निर्माण के कारण इसका नाम लालगढ़ रखा गया, इसका निर्माण महाराज गंगा सिंह ने अपने पिता लाल सिंह की मृत्यु की स्मृति में करवाया। उनके पिता का भी नाम लाल सिंह था इसके कारण भी इस महल का नाम लालगढ़ पड़ा। 

करण महल जूनागढ़

इस महल का निर्माण राजा अनूप सिंह ने करवाया इसका निर्माण उनके पिता करण सिंह की स्मृति में करवाया गया। जिसके कारण ही इस महल का नाम करण महल पड़ा। 

गजमंदिर महल जूनागढ़  

इस महल की नक्काशी और भित्ति चित्र देखने लायक हैं। यहां के चित्रों को देखने ही लोग आते है। गज मंदिर महल मुझे सबसे अच्छा लगता है। और आप जाए तो देखना ये वाकई बहुत खूबसूरत है। 

दीवाने खास जूनागढ़ 

महाराजा जनता से बातचीत के लिए दीवानेखास बनवाते थे। और एक दीवाने खास जूनागढ़ किले बीकानेर में भी है। जिसमे राजा आम जनता से बातचीत और उनकी समस्याओं को सुनते थे।

नोट:- महल और मंदिरों के बारे में बाकी जानकारी हम किसी और पोस्ट में देंगे यहां तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे। 

जूनागढ़ किले के गेट / प्रवेश द्वार 

जूनागढ़ किले में 7 प्रवेश द्वार हैं जिन का नामकरण शाही परिवार के नाम पर ही किया गया है। क्रमश: फतेह पोल, सूरज पोल, रत्न पोल, ध्रुव पोल,दौलत पोल, चांद पोल ,। करण पोल। 

  1. करण पोल 
  2. फतेह पोल 
  3. सूरज पोल
  4. रत्न पोल
  5. चांद पोल
  6. ध्रुव पोल
  7. दौलत पोल 

जूनागढ़ किले में जाने का सबसे अच्छा समय कब होता है? 

जूनागढ़ किले में आप सुबह 10:00 बजे से शाम को 4:30 बजे तक घूम सकते हैं। जूनागढ़ दुर्ग आप कभी भी घूम सकते हैं सर्दी गर्मी बरसात आपको तीनों ही मौसम में जूनागढ़ घूमने का भरपूर आनंद मिलेगा। 

जूनागढ़ दुर्ग की टिकट 

भारतीयों के लिए जूनागढ़ किले में ₹50 का टिकट लगता है वहीं यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका ₹30 का टिकट लगता है। 

विदेशियों का टिकट ₹300 लगता है वहीं विदेशी छात्रों का टिकट 150 रुपए लगता है।   

किले के उपनाम 

जूनागढ़ किले का पहले नाम चिंतामणि था लेकिन बीसवीं शताब्दी में इसका नाम बदलकर जूनागढ़ दुर्ग रख दिया गया। 

यह लेख भी पढ़े 

अपील 

इस लेख में कुछ कमियां हो सकती हैं जिन्हें आप हमें कमेंट में बता सकते हैं और इस लेख में क्या-क्या जोड़ा जा सकता है वह भी आप कमेंट में बता सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। 

संदर्भ 

  • जूनागढ़ दुर्ग के किले की फोटो विकिपीडिया कॉमन्स से ली गई है जिसके लाइसेंस और फोटोग्राफर की जानकारी आप लिंक से ले सकते हैं। 
बाहरी कड़ियां 
  • inditales की वेबसाइट से आप ज्यादा जानकारी पढ़ सकते है। 

Post Advertisement
Post Advertisement